Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हथियारों के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, 145 जिंदा कारतूस के साथ हथियारों का जखीरा बरामद
8/21/2026 4:06:11 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : -
पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमेला रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दो सगे भाई मिलकर हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई का कथित कारोबार चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार देसी कट्टा, दो देसी बंदूक और 145 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी:-
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमेला रोड स्थित एक मकान से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई अरशद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच :
एसपी सैयद इमरान मसूद के मुताबिक, बरामद हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी और इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि हाल के दिनों में मोहल्ले में हुए एक विवाद में इन हथियारों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। हालांकि, इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस की जांच सिर्फ हथियारों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके तार किन-किन लोगों तक जुड़े हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में वाटर कैनन और आंसू गैस से मॉक ड्रिल....
#
सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग पर उठाए सवाल...
#
लवरीश शव को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया अंतिम संस्कार,कहा ...
#
अपराध नियंत्रण को लेकर SSP प्रभात कुमार हुए सख्त, धनबाद पुलिस ने सितंबर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर वसूला गया 68.35 लाख रुपये का जुर्माना
#
जंक्शन पर पान-गुटखा की पीक और गंदगी पर लगेगी लगाम, रेलवे ने शुरू किया ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हिंदुओं की बलिदान के कारण ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की आई सरकार - अग्निमित्रा पॉल
#
फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
#
प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद में लाठी-ईंट से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
लाखों का पंचायत घोटाला: RTI से हुआ बड़ा पर्दाफाश, 9 योजनाओं में 50 लाख के गबन का खुलासा, कार्रवाई का इंतजार
#
हथियारों के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, 145 जिंदा कारतूस के साथ हथियारों का जखीरा बरामद