Date: 25/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना
6/29/2026 2:19:23 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: कौन कहता है कि 'आसमान में सुराख नहीं होता, तबीयत से एक पत्थर तो उछालो यारों।' इस बात का जीता-जागता उदाहरण गया का बृजेश कुमार है। बृजेश के दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन उसके हौसले आज भी जिंदा हैं। संघर्ष और हिम्मत के दम पर उसने अपनी जिंदगी को नई दिशा दी है।
दोनों हाथ नहीं, पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश
गया के केंदुआ गांव का रहने वाला बृजेश दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद हार नहीं माना। वह पैरों से मोबाइल चलाता है, यूट्यूब देखता है, समाचार पढ़ता है और जरूरत के सभी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल खुद करता है। इसके अलावा मुंह और कटे हाथ के सिरे की मदद से भी मोबाइल संचालित कर लेता है। इसके लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती।
कटे हाथ को ही बना लिया शिक्षा का हथियार
बृजेश की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। उसने अपने कटे हाथ के अंतिम सिरे को ही शिक्षा का हथियार बना लिया है। रबर की मदद से हाथ के सिरे में मार्कर बांधकर वह ब्लैकबोर्ड पर लिखता है और पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क पढ़ाता है। उसे पढ़ाते देखकर कहीं से नहीं लगता कि उसके दोनों हाथ नहीं हैं।
चर्चा का विषय बना बृजेश
पैर से मोबाइल चलाना, पैर से लिखना और कटे हाथ के सहारे ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाना बृजेश को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना चुका है। जिस जिंदगी को लोग बोझ समझते हैं, उसी जिंदगी को उसने संघर्ष और आत्मविश्वास से मिसाल बना दिया है।
इंजीनियर बनने का सपना अब भी जिंदा
बृजेश शुरू से मेधावी छात्र रहा है। मैट्रिक पास करने के बाद अक्टूबर 2015 में उसे 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गया और करीब पांच साल तक इलाज चला। जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें थीं, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। गरीब किसान-मजदूर परिवार से आने वाला बृजेश आज भी इंजीनियर बनने का सपना देखता है। आर्थिक तंगी के कारण वह नौकरी की भी तलाश कर रहा है और साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए है।
तीन साल से जगा रहा शिक्षा की अलख
पिछले तीन वर्षों से बृजेश अपने पैतृक गांव केंदुआ और ननिहाल मंझियावा में बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहा है। पहली से दसवीं तक के बच्चों को शिक्षा देकर वह गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य संवारने की कोशिश कर रहा है।
क्या कहते हैं बृजेश
बृजेश बताते हैं कि वर्ष 2015 में करंट लगने के बाद इलाज के दौरान उनके दोनों हाथ काटने पड़े। पांच साल तक इलाज चला और पढ़ाई भी छूट गई। बाद में उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की। वर्ष 2023 में इंटर पास करने के बाद अब ग्रेजुएशन कर रहे हैं। वह बताते हैं कि इंजीनियर बनने का सपना आज भी बरकरार है, लेकिन कई जगह दिव्यांग होने की वजह से नौकरी के आवेदन तक स्वीकार नहीं किए जाते। उनका कहना है कि लोग यह मान लेते हैं कि बिना हाथों के वह काम नहीं कर पाएंगे। बृजेश कहते हैं कि वह सिर्फ खाना नहीं खा सकते, बाकी लगभग सारे काम खुद कर लेते हैं। पैरों से मोबाइल चलाते हैं, लिखते हैं और कटे हाथ के सिरे में रबर बांधकर मार्कर लगाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। लगातार अभ्यास की वजह से उन्होंने यह सब सीखा है।
उनका कहना है कि उन्हें भरोसा है कि एक दिन उनका सपना जरूर पूरा होगा। बस सरकार और समाज उनके जैसे लोगों पर भरोसा करे और आगे बढ़ने का अवसर दे।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कतरास में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BCCL के रवैये के विरोध में बाजार बंद; चरणबद्ध आंदोलन का आगाज .....
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
#
सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन
#
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप
#
दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
मकान पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने जताया मालिकाना हक