Date: 25/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मकान पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने जताया मालिकाना हक
6/27/2026 11:56:53 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर घर पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक महिला ने उनके घर का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। मामले की शिकायत बिरसानगर थाना, एसएसपी समेत कई अधिकारियों से की गई है। हालांकि, दूसरे पक्ष का दावा है कि मकान उसी का है। बिरसानगर जोन नंबर-6 में रहने वाले बाबूला कुमार परिडा का आरोप है कि उन्होंने जमीन खरीदकर मकान बनाया और लंबे समय से वहीं रह रहे हैं। उनका कहना है कि अचानक नेहा तिग्गा नाम की महिला इस मकान पर अपना दावा करने लगी। आरोप है कि महिला कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर पहुंची, ताला काटकर अंदर घुस गई और जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित का यह भी कहना है कि घर में रखा कुछ सामान भी गायब हो गया है। मामले को लेकर उन्होंने बिरसानगर थाना, एसएसपी और अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, जमीन बेचने वाले बिसनू कर्मकार ने भी पीड़ित के दावे का समर्थन किया। उनका कहना है कि उन्होंने यह जमीन बाबूला कुमार परिडा को बेची थी और मकान भी उन्हीं का है। उनके अनुसार महिला जबरन मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय निवासी और पूर्व सूबेदार अशोक सिंह का भी कहना है कि यह मकान बाबूला कुमार परिडा का है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला जबरन मकान पर कब्जा करना चाह रही है, जो पूरी तरह गलत है। हालांकि, इस पूरे मामले में दूसरा पक्ष भी अपने दावे पर कायम है। नेहा तिग्गा का कहना है कि विवादित मकान उनका है और उन्होंने अपने पक्ष को मीडिया के सामने रखा। फिलहाल दोनों पक्ष मकान पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवादित मकान का वास्तविक मालिक कौन है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मैगी खाने गए 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी! ...
#
मुंगेर में 8 साल के बच्चे के गले से लॉकेट चोरी, 18 घंटे में दो नाबालिग पकड़े गए; स्वर्णकार भी गिरफ्तार...
#
औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट, लैपटॉप और सामान लेकर फरार हुए अपराधी....
#
दिल्ली गैंगरेप के बाद छात्राओं में दहशत, बोलीं- कॉलेज से बाहर निकलते ही लगता है डर ! कॉलेज के बाहर छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग....
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप
#
दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
मकान पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने जताया मालिकाना हक