Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हॉस्पिटल कॉलोनी की पेयजल समस्या पर एक्शन, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मिले एरिया-10 के जीएम
7/3/2026 3:33:03 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: लोदना एरिया-10 अंतर्गत एमओसीपी हॉस्पिटल कॉलोनी में पिछले करीब छह महीनों से जारी पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने एरिया-10 के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कॉलोनी की 3/4 इंच की पाइपलाइन करीब 15 वर्षों से नहीं बदली गई है, जिसके कारण वह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नॉर्थ तीसरा माइंस से आने वाला पानी कई जगहों पर पाइपलाइन से रिसकर बर्बाद हो जाता है, जिससे कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवार पानी के लिए नदी-तालाब और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों और एजेंट को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर कॉलोनी में नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उनके सकारात्मक रुख और त्वरित पहल के लिए आभार जताया तथा उम्मीद व्यक्त की कि हॉस्पिटल कॉलोनी के लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में सतपाल सिंह, भोला साहनी, सतनारायण साव, बबलू मुंडा, प्रीतम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बच्चों के साथ बैठकर डीएम ने किया मिड-डे मील, स्कूल प्रशासन में मची हलचल
#
एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र
#
गृहरक्षक बहाली को लेकर बढ़ी बेचैनी, एक साल से प्रक्रिया अटकी; जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी
#
सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे छिपाई 4-5 किलो की IED बरामद, मौके पर किया गया नष्ट
#
एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस केन्द्र की शाखाओं का लिया जायजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
सुधार गृह या मस्ती का अड्डा? गांजा-डांस का वीडियो वायरल
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा
#
रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी, तीन घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
हॉस्पिटल कॉलोनी की पेयजल समस्या पर एक्शन, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मिले एरिया-10 के जीएम