Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ब्रेन मलेरिया ने का कहर, एक सप्ताह में 4 बच्चो की हुई मौत, 20 जायदा मरीज हॉस्पिटल में भर्ती

6/29/2026 6:49:01 PM IST

160
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के केजीबीवी विद्यालय की एक छात्रा समेत हितबासा, कांदर और सानग्राम गांव में ब्रेन मलेरिया से चार लोगों (बच्चियों )की मौत हो गई है। इन मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मौतों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। राज्य स्तरीय वीबीडी कंसल्टेंट, राज्य मलेरिया विभाग, जिला मलेरिया पदाधिकारी और सीएचसी पोटका की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। प्रभावित मरीजों को तुरंत सदर अस्पताल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आईआरएस छिड़काव, घर-घर जांच और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और मच्छरों से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें। वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी मृत्युंजय धावडीया ने कहा की प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर को मारने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा हैं, अब तक चार बच्चियों की मौत हो गई हैं, और हॉस्पिटल में 20 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं,1 हजार से जायदा जाँच हो चुकी हैं। उन्होंने कहा की मच्छरो से बचने के लिए खाली बदन ना घूमे पानी जमा होने नहीं दिया जाय,एनो फिलिस (मादा मच्छर ) काटने से ब्रेन मलेरिया होती हैं। हमलोग नजर बनाये हुए हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप