Date: 01/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन 

6/30/2026 11:48:50 AM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन क्लब के बाहर देर रात हुई चाकूबाजी की घटना मे गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) मे मौत हो गई। उसकी हालत घटना के बाद से ही नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात क्लब के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें मारपीट और चाकूबाजी भी हुई। इस घटना में हिमांशु सिंह सहित एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। सभी घायलों को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया। हिमांशु सिंह की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु सिंह की मौत के बाद अब जांच हत्या की धाराओं के तहत की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट