Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
6/30/2026 11:48:50 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे शुक्रवार को गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया। इसके बाद वे शेरघाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए, जहां वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर युवाओं को संबोधित करेंगे। गया एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर लालू प्रसाद यादव भाजपा से हाथ मिला लेते तो "चारा घोटाला नहीं, भाईचारा हो जाता।" इस पर दुबे ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वे सिर्फ राजनीतिक चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें एक सीट ज्यादा दे दी, नहीं तो वे विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहते। उन्होंने दावा किया कि बिहार और देश में उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और ऐसे बयानों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। वहीं, रिशु श्री से जुड़े कथित घोटाले और अधिकारियों की संलिप्तता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। मीडिया से बातचीत के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे शेरघाटी के लिए रवाना हो गए, जहां वे संगठन के कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर ठप किया काम......
#
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता....
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
मिलादुन्नबी पर धनबाद में अमन और भाईचारे का संदेश, 16 वर्षों की सेवा परंपरा रही कायम