Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......

9/18/2026 2:55:12 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को स्टेडियम भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर सुबह स्कूल बच्चों से भरी  टाटा विंगर वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में वैन में सवार करीब 13से 15 बच्चे घायल हो गए। इनमे दो बच्चों और वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार स्कूल वैन टेल्को स्टेडियम की ओर से *चिन्मया स्कूल के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी* तभी अचानक वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराते हुए जा चढ़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोगों को आवाज धमाके जैसी सुनाई दी। दुर्घटना में वैन का निचला हिस्सा और चैंबर तक फट गया।हादसे के तत्काल बाद वैन के अंदर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पास के फ्लैटो में रहने वाले लोग भी घटना की जानकारी मिलते ही नीचे आ गए।मौके पर जुटे लोगों ने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने मे  मदद की। कई बच्चों को चोटें आई हैं।
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट