Date: 02/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया कॉलेज में महिला प्राध्यापिका से दुर्व्यवहार का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

7/1/2026 4:10:02 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक शिवाजी पांडेय और विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. संगीता आर्या के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि सहायक प्राध्यापक शिवाजी पांडेय ने डॉ. संगीता आर्या के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। यह वीडियो 1 जुलाई की दोपहर सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद कॉलेज परिसर और शिक्षा जगत में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन या संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट