Date: 20/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा
7/1/2026 5:52:41 PM IST
106
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: अपराध नियंत्रण और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी बुधवार को मुफस्सिल थाना में डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय ने आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी। वजीरगंज कैम्प डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस, तकनीकी शाखा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। पुलिस पारंपरिक एवं तकनीकी माध्यमों से लगातार सूचना संकलित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि इनामी बदमाश अमित कुमार बंधुआ गुमटी के पास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। सुनील कुमार पाण्डेय के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन फील्ड फोरलेन बाईपास के पास घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 502/25 में वांछित था। 28 मई 2025 को दर्ज इस मामले में अपराधियों ने होमगार्ड बहाली में शामिल होने जा रहे युवकों से पिस्टल के बल पर मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट, मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली थी। अनुसंधान के दौरान इस कांड में अमित कुमार की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद वह गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा समीर तकिया निवासी अमित कुमार (पिता छोटु राम) के रूप में हुई है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है तथा फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....
#
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...
#
धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, हर्ष सिंह और नन्द कुमार सिंह हुए रिहा , कोर्ट से निकलते हर्ष ने कहा....
#
सुरक्षा की साथी — भोजपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ ......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर बड़ा अपडेट, सरकार ने टाली वार्ता, CM ने बुलाई मंत्रियों की बैठक
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
राजद जिलाध्यक्ष के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, मिहिजाम के निजी नर्सिंग होम में भर्ती....
#
SSLNT महिला महाविद्यालय में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, छात्रों ने लगाया प्रवेश से वंचित करने का आरोप