Date: 02/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साइबर गैंग का हुआ पर्दाफाश, 50हजार नगद, 12मोबाइल, 17एटीएम कार्ड समेत कई सामान बरामद 

7/1/2026 5:52:41 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल न्यू हरि-इन के कमरा नंबर 103 और 108 में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए गए हैं। इस संबंध में डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के आशीष कुमार, मिथिलेश ठाकुर, मो. आबिद आलम, आशुतोष कुमार आनंद और मनंजर शेर आलम शामिल हैं। वहीं धनबाद के रोहित दॉ और महफुज आलम के अलावा ओडिशा के चन्द्रकांत परिदा और गोड्डा के मो. गुफरान आलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े क्यूआर कोड, दो चेकबुक, एक पासबुक और 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लोगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। अलग-अलग लोगों के नाम से खोले गए बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़े पैसों के लेनदेन के लिए किया जाता था। फिलहाल साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए सबूत जुटा रही है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क