Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा 

7/2/2026 12:25:26 PM IST

151
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया बेकाबू हो चुका है। बड़े पैमाने पर जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगो को जाँच कर रहें हैं जिसमे बड़े पैमाने में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए सदर और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं,पोटका में चार मासूम बच्चियों की मौत और हर दिन बढ़ते संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 100 डाक्टरों की फौज इलाके में उतार दी है। 24 विशेष स्वास्थ्य टीमों ने गांव-गांव सघन अभियान चलाकर लोगों के रक्त की जांच किया।100 चिकित्सकों की टीम को युद्धस्तर पर उतारा गया है। सिर्फ पोटका में 17 डाक्टरों की टीम घर-घर जाकर रक्त जांच, उपचार और दवाइयां बांट रहे है। इसके साथ ही, बीमारी के प्रति जागरूकता लाने के लिए गांव की चौपालों पर नुक्कड़ नाटक किए जा रहे हैं। प्रशासन ग्रामीणों को बुखार आने पर तुरंत जांच कराने, अपने आसपास जलजमाव न होने देने और मच्छरदानी में ही सोने की सख्त हिदायत दे रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन साहिल पाल ने कहा कि जिले के चार प्रखंड पोटका,मुसाबनी,घाटशिला, डुमरिया में 100 डॉक्टर को उतारा गया है सभी लोग घर-घर जाकर इलाज करेंगे,ताकि ब्रेन मलेरिया का प्रकोप को रोका जा सके स्वास्थ्य विभाग पूरे अलर्ट मोड पर है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप