Date: 03/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
निरसा विधायक के आरोपों पर सांसद ढुलू महतो का पलटवार, अवैध खनन और कोयला कारोबार को लेकर लगाए गंभीर आरोप
7/2/2026 3:24:17 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: निरसा विधायक अरूप चटर्जी द्वारा हाल ही में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ढुलू महतो और उनके पुत्र पर लगाए गए आरोपों के बाद मंगलवार को धनबाद परिसदन में सांसद ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता कर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने विधायक का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला और अवैध खनन व कोयला कारोबार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि जिस तरह उनके और उनके परिवार पर आरोप लगाए गए हैं, उनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निरसा क्षेत्र में अवैध खनन और चोरी के कोयले का कारोबार जारी है तथा इसकी निष्पक्ष जांच होने पर पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि धनबाद के कई कोयल-भट्ठों तक चोरी का कोयला पहुंच रहा है। सांसद ने आरोप लगाया कि संबंधित मामलों में कमीशनखोरी की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि निरसा विधायक में हिम्मत है तो वे बाघमारा क्षेत्र में कथित अवैध खनन स्थल पर जाकर भूख हड़ताल करें। सांसद ने कहा कि वे इसके लिए टेंट और भोजन की व्यवस्था भी करेंगे तथा अवैध खनन बंद कराने के अभियान में उनका साथ देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने विधायक का नाम लिए बिना उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निरसा विधायक को टकला कछुआ कहा साथ ही आरोप लगाया कि वे विभिन्न मुद्दों पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निरसा क्षेत्र में भी कथित तौर पर अवैध खनन जारी है, जिस पर विधायक मौन हैं। सांसद ने अपने राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि वे चार बार विधायक रह चुके हैं और जनता के विश्वास के बल पर लगातार जनसेवा कर रहे हैं।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चंपाई सोरेन के पुत्री ने बुद्धि जीवी लोगो के साथ बैठक कर विचार लिया
#
सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुबानी जंग तेज, टकला-कछुआ बयान पर विधायक ने किया पलटवार
#
वीर सपूत के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
#
झारखंड में पहली बार दागियों की परेड, धनबाद पुलिस का सख्त संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
#
कतरास राजबाड़ी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
#
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान, परिमल नाथवानी की जीत का दावा,सांसद ढुल्लू महतो ने महागठबंधन पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
#
झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका