Date: 03/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुबानी जंग तेज, टकला-कछुआ बयान पर विधायक ने किया पलटवार
7/2/2026 3:24:17 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो द्वारा मंगलवार को किए गए प्रेस वार्ता के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने बुधवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर पलटवार किया। सांसद द्वारा उन्हें टकला कछुआ कहे जाने वाले बयान पर नाराजगी जताते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि देश में कई ऐसे महान और दिग्गज लोग हुए हैं जिनके सिर पर बाल नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देकर सांसद सिर्फ उनका नहीं बल्कि उन तमाम लोगों का अपमान कर रहे हैं। अरूप चटर्जी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गृह मंत्री जैसे कई बड़े नाम भी टकले हैं, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने सांसद को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो धनबाद में चल रहे कोयला कारोबार और कथित अवैध वसूली की जांच के लिए संसद में आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि अगर वह भी किसी तरह के कोयला चोरी में शामिल पाए जाते हैं तो सबसे पहले उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। निरसा विधायक ने सांसद द्वारा उनके चाचा के साथ मारपीट के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके चाचा खुद यहां मौजूद हैं और उनके साथ कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता ने ही उनके चाचा को धनबाद लाकर बसाया था, न कि उनके चाचा ने उन्हें। अरूप चटर्जी ने सांसद के बेटी को लेकर दिए गए बयान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों को लेकर इस तरह की टिप्पणी की जाती है। उन्होंने कहा कि एक बेटा जो कोयला चोरी करता है, कपूत है, उससे अच्छी तो बेटियां है जो शिक्षा हासिल कर घर देश का नाम रौशन करती है। उन्होंने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं और दोनों उनकी शान हैं। विधायक ने गोविंदपुर जमीन विवाद को लेकर कहा कि वह सरकारी जमीन बचाने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त जमीन पर बड़े कारोबारियों का पैसा लगा है और सांसद वहां दलाली कर रहे हैं। उन्होंने सांसद पर कई पुराने मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि जो खुद आरोपों से घिरे हैं, उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले खुद को देखना चाहिए। अरूप चटर्जी ने व्यवसायी कृष्णा अग्रवाल को धमकी देने, प्रिंस खान से संपर्क और कोयला कारोबार से जुड़े मामलों पर भी सांसद पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो का भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान के साथ नाम जुड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद ढुल्लू महतो ने प्रिंस खान के सहयोग से दुबई में अपना पूरा साम्राज्य स्थापित कर लिया है, 2029 के चुनाव के बाद ढुल्लू महतो दुबई भाग जाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इससे पूर्व की सांसद ढुल्लू महतो दुबई भाग जाए, उससे पूर्व ही उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए। उन्होंने इन सभी मामलों की जांच कराने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि भाकपा माले संसद के आगामी सत्र में धनबाद के कोयला कारोबार की सीबीआई जांच की मांग करेगी। उन्होंने सांसद पर आरोप लगाया कि बीसीसीएल की कार्रवाई के दौरान आउटसोर्सिंग कंपनियों को प्रभावित किया जाता है और अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान पैसे लेने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब भाजपा नेतृत्व को देना चाहिए। इस दौरान अरूप चटर्जी के चाचा ने भी सांसद के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें धनबाद में गुरुदास चटर्जी ने बसाया था। वहीं भूमिहार समाज के कुछ लोगों ने भी सांसद के बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें समाज विरोधी बताया।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चंपाई सोरेन के पुत्री ने बुद्धि जीवी लोगो के साथ बैठक कर विचार लिया
#
निरसा विधायक के आरोपों पर सांसद ढुलू महतो का पलटवार, अवैध खनन और कोयला कारोबार को लेकर लगाए गंभीर आरोप
#
वीर सपूत के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
#
झारखंड में पहली बार दागियों की परेड, धनबाद पुलिस का सख्त संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
#
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान, परिमल नाथवानी की जीत का दावा,सांसद ढुल्लू महतो ने महागठबंधन पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
#
झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
#
डीसी और एसएसपी से न्याय मांगने पहुंचे मृतक के परिजन