Date: 19/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
7/2/2026 3:24:17 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नारायणपुर गांव के निवासी अहमद अली ने भू-माफियाओं, राजस्व कर्मियों और अंचल कार्यालय की कथित मिलीभगत से उनकी जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने जिला पदाधिकारी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अहमद अली ने बुधवार को डीएम शशांक शुभंकर से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि करीब 4 एकड़ 57 डिसमिल पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश रची जा रही है। उनका दावा है कि वर्ष 1968 से उनका परिवार इस जमीन पर खेती करता आ रहा है और उनके पास केवाला, रसीद समेत सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। पीड़ित का आरोप है कि सीओ कार्यालय और कुछ राजस्व कर्मियों की कथित मिलीभगत से गलत परिमार्जन, फर्जी जमाबंदी और रजिस्ट्री के जरिए उनकी जमीन हड़पने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि वह छह महीने तक अंचल कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अहमद अली ने महेंद्र साव समेत कुछ लोगों पर दबंगई, अवैध कब्जे की कोशिश और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अहमद अली के मुताबिक, डीएम शशांक शुभंकर ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पीड़ित ने कथित फर्जी जमाबंदी, अवैध परिमार्जन और भूमि अभिलेखों में हेराफेरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
JSSC CGL रद्द होने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन में हंगामा
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
#
फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा
#
हैसला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं ने किया सुंदर पाठ, भक्ति में डूबा पूरा परिसर
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
मानगो में महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार चोर, इलाके में दहशत
#
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
#
23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप