Date: 19/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं ने किया सुंदर पाठ, भक्ति में डूबा पूरा परिसर

6/27/2026 11:56:53 AM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद कोर्ट कैंपस में अधिवक्ता संघ की ओर से शनिवार को एक दिवसीय सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में जिले के प्रसिद्ध भजन-कीर्तन मंडली द्वारा सुंदर पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिलेभर से सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। सुंदर पाठ के दौरान पूरा कोर्ट कैंपस भक्तिमय माहौल में बदल गया। अधिवक्ताओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजक समिति के सदस्य अधिवक्ता उदय भट्ट ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए कोर्ट कैंपस में शेड का निर्माण कराया गया था। उसी समय से हर वर्ष सुंदर पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिवक्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि पाठ के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं और अधिवक्ताओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की जाती है।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट