Date: 04/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सबिली मस्जिद में नई कमेटी को लेकर बवाल तेज़, सदस्य पर हुआ हमला, एक घायल
7/3/2026 3:33:03 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सबिली मस्जिद में नई कमेटी के गठन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में नई कमेटी के सदस्य एवं खुद को मस्जिद की जमीन का मालिक बताने वाले वाजिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। घटना जुमे की नमाज के बाद हुई। घायल वाजिद खान ने आरोप लगाया कि नमाज के दौरान मौलाना द्वारा लोगों को उकसाने के बाद उन पर हमला कराया गया। उन्होंने निसार खान के पुत्र सहजान खान पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वाजिद खान का यह भी दावा है कि हमले के दौरान मस्जिद परिसर में उनके कमरे से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी भी कर ली गई। वाजिद खान के अनुसार, एक अप्रैल को वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश के आधार पर 11 सदस्यीय नई कमेटी को मस्जिद का प्रबंधन सौंपा था। उस समय भी नई कमेटी का विरोध हुआ था, लेकिन प्रशासन की मौजूदगी में कमेटी को जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से मस्जिद की जमीन की मालगुजारी भरते आ रहे हैं और कोर्ट के फैसले के बाद नई कमेटी को जिम्मेदारी मिली है। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उन पर हमला कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर, घर हुआ बुरी तरह ध्वस्त
#
मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, छत से कूदने का आरोप
#
रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में, अगस्त अंत तक उद्घाटन की तैयारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
शेयर बाजार की क्या हो सकती है दिशा, विदेशी निवेश और तेल कीमतें तय करेंगी रुझान
#
19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिहार-यूपी में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
#
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का तारापुर दौरा, भावुक होकर कहा...
#
चीन का टुटा घमंड,भारत से चाहता है मजबूत आर्थिक संबंध