Date: 10/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छठ घाटों पर महापौर संजीव सिंह का सख्त एक्शन, 850 सफाईकर्मी उतरे मैदान में; हर घाट होगा चकाचक !
11/10/2026 6:29:41 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर धनबाद नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए महापौर संजीव सिंह ने नगर आयुक्त आशीष गंगवार एवं निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान पंपू तालाब, मनईटांड़ छठ तालाब और बरमसिया स्थित बच्चा जेल के समीप तालाब की स्थिति का जायजा लेते हुए सफाई, जलस्तर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान महापौर संजीव सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों की सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे में छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारी प्राथमिकता है कि धनबाद के हर छठ घाट पर स्वच्छता, पर्याप्त पानी और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था हो। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी एवं रेलवे तालाबों की शत-प्रतिशत सफाई छठ पूजा से पहले पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस व्यापक अभियान के लिए 850 से अधिक सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पोकलेन, जेसीबी सहित अन्य भारी मशीनों को भी सफाई कार्य में लगाया गया है, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर घाटों को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान पंपू तालाब में जलस्तर कम होने की समस्या भी सामने आई। इस पर महापौर ने अधिकारियों के साथ तत्काल समाधान की रणनीति बनाई। निर्णय लिया गया कि समीपवर्ती तालाब से पानी फ्लो कराकर पंपू तालाब में पहुंचाया जाएगा, ताकि सीढ़ियों तक पर्याप्त जलस्तर बना रहे और छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। महापौर ने कहा कि समस्याओं की पहचान कर उनका समय रहते समाधान करना ही नगर निगम की प्राथमिकता है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर नगर निगम का सफाई अभियान तीसरे चरण में चल रहा है। दुर्गापूजा से पहले और उसके बाद भी शहर में व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई थी। पूजा सामग्री एवं विसर्जन के अवशेषों के लिए अलग से निर्धारित स्थान भी बनाए गए थे, लेकिन लंबे क्षेत्र और विभिन्न स्थानों पर दोबारा गंदगी जमा होने के कारण अब विशेष अभियान चलाकर उसकी सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 850 से अधिक सफाईकर्मियों और आधुनिक मशीनों की मदद से घाटों की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों की निगरानी करने और समय पर व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया गया है। महापौर संजीव सिंह ने आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम जिन तालाबों और घाटों की सफाई करा चुका है, वहां दोबारा पूजा सामग्री का विसर्जन या कचरा डालकर गंदगी न फैलाएं। यदि कोई ऐसा करता है तो स्थानीय लोग उसे समझाएं अथवा तत्काल नगर निगम को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। महापौर ने भरोसा दिलाया कि कतरास, झरिया, सिंदरी सहित पूरे नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों को महापर्व से पहले स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का संकल्प है कि छठ व्रतियों को घाटों पर किसी तरह की असुविधा न हो और वे पूरी श्रद्धा, विश्वास एवं निश्चिंतता के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें। छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ से पहले तालाब की बदहाली, गंदगी के बीच कैसे देंगे व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य!
#
छठ घाटों पर दिखेगी रौनक, सफाई के साथ बनेगा सेल्फी प्वाइंट...
#
छठ पूजा की तैयारी तेज, हल्दीपोखर घाट की सफाई में जुटे स्थानीय लोग, प्रशासन से पेट्रोलिंग की मांग..
#
स्थापना दिवस पर उत्सवी हुआ भोजपुर, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
#
छठ से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई अभियान शुरू
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में, चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान ,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ....
#
सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन सचिव और डीटीओ ने चलाया अभियान , यमराज ने दी नियमों की सीख
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर, घर हुआ बुरी तरह ध्वस्त