Date: 18/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरा-बक्सर फोरलेन की दरारों पर NHAI की सफाई, भारी ट्रकों के दबाव से...
7/4/2026 1:14:03 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा : आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-922) पर जगह-जगह दिखाई दे रही दरारों और पैचवर्क को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एनएचएआई की ओर से निर्माण एजेंसी पीएनसी ने तकनीकी पक्ष सामने रखा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर दिख रहे सभी क्रैक निर्माण में गड़बड़ी का संकेत नहीं हैं, बल्कि कंक्रीट सड़क में यह एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया है। भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) के मानकों के अनुसार इनकी मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 92 किलोमीटर लंबे कोईलवर-बक्सर फोरलेन में केवल लगभग 7 किलोमीटर हिस्से में ही दरारें पाई गई हैं। इन स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार स्थायी मरम्मत कराई जा रही है। एनएचएआई के अनुसार सड़क की मरम्मत तीन तकनीकों क्रैक सीलिंग, स्टेपलिंग तथा गंभीर स्थिति में पूरे कंक्रीट पैनल के प्रतिस्थापन के जरिए की जा रही है। स्टेपलिंग को स्थायी समाधान बताते हुए कहा गया कि इसमें सरिया लगाकर सड़क को दोबारा मजबूत किया जाता है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अधिकांश दरारें उन स्थानों पर विकसित हुई हैं, जहां बालू लदे भारी ट्रकों का लगातार दबाव रहता है। नो-एंट्री व्यवस्था के कारण कई बार ट्रक घंटों सड़क और पुल पर खड़े रहते हैं। इसके अलावा ट्रकों से गिरने वाले पानी के कारण भी कुछ स्थानों पर कंक्रीट प्रभावित हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि कई वीडियो उस समय बनाए गए, जब संबंधित स्थानों पर मरम्मत कार्य चल रहा था। केवल क्षतिग्रस्त हिस्से को दिखाने से पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। उन्होंने यह भी कहा कि किसी ने सीधे एनएचएआई से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। सड़क किनारे हरियाली को लेकर उन्होंने बताया कि एवेन्यू प्लांटेशन के तहत करीब 25 हजार पेड़ तथा डिवाइडर में लगभग 60 हजार पौधे लगाए गए हैं। भीषण गर्मी और कुछ स्थानों पर पौधों के उखाड़े जाने के कारण नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई नए पौधे लगाकर की जा रही है। एनएचएआई ने दावा किया है कि अगले दो महीनों के भीतर सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही एंबुलेंस सेवा, घास की कटाई, वृक्षों के रखरखाव और सड़क की नियमित निगरानी का कार्य भी लगातार जारी रहेगा। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एजेंसी तय समय सीमा में मरम्मत कार्य पूरा कर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध करा पाती है या नहीं।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भक्ति और सेवा की अनूठी मिसाल, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया श्री राम, लछमन और हनुमान जी को मुकुट
#
मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, दो गिरफ्तार ...
#
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया
#
अपराधी हुए बेलगाम 18 वर्षीय छात्र को मारी गोली , दुर्गा पूजा देखने गया था युवक ,जाँच में जुटी पुलिस
#
डायन के शक पर महिला की पीटकर की हत्या, स्वास्थ्य केंद्र अमरथ के पीछे झाड़ी में फेंका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आरा-बक्सर फोरलेन की दरारों पर NHAI की सफाई, भारी ट्रकों के दबाव से...
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान घोरमारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई
#
जमुई मड़वा पहाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी थी गोली,कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा...
#
जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती का विरोध