Date: 18/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान घोरमारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई
8/2/2026 3:36:13 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Deoghar :
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा गठित टीमों द्वारा घोरमारा क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न पेड़ा दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में माँ दुर्गा पेड़ा भंडार, संदीप पेड़ा शॉप, पीहू पेड़ा भंडार तथा आशीष फास्ट फूड का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण व्यवस्था तथा लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। संबंधित प्रतिष्ठानों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के विक्रय हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में ओमजी पेड़ा भंडार से पूर्व रात्रि में विधिवत जब्त किए गए 1060 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा को आज नियमानुसार जेसीबी मशीन की सहायता से पूर्णतः नष्ट कराया गया, ताकि उक्त खाद्य पदार्थ किसी भी परिस्थिति में पुनः उपभोग अथवा बाजार में बिक्री हेतु उपयोग न किए जा सकें। यह कार्रवाई विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला की संपूर्ण अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। मिलावटी, अवमानक अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त पाए जाने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे केवल सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों का ही निर्माण एवं विक्रय करें तथा स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का पालन करें तथा बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार नहीं करें एवं विभाग से यथाशीघ्र लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन लेना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध, मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थ की जानकारी तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा दुरुस्त, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना पहली प्राथमिकता
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
पुलिस लाइन में बड़ाखाना सम्मान समारोह, पितृपक्ष मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
#
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आरा-बक्सर फोरलेन की दरारों पर NHAI की सफाई, भारी ट्रकों के दबाव से...
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
जमुई मड़वा पहाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी थी गोली,कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा...
#
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान घोरमारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई
#
जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती का विरोध