Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल
7/7/2026 5:03:37 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad:
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद जहानाबाद सदर अस्पताल के एक सरकारी चिकित्सक और कुछ कर्मचारियों के कथित रूप से शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में सदर अस्पताल के सरकारी चिकित्सक डॉ. ए.के. नंदा तथा अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के कथित तौर पर शराब के साथ जाम छलकाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हम भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों के द्वारा शराबबंदी कानून का धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है इस पर सवाल तो उठता है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही वीडियो की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में वीडियो प्रमाणिक पाया जाता है और उसमें सरकारी चिकित्सक एवं कर्मचारियों द्वारा शराब सेवन की पुष्टि होती है, तो यह बिहार की शराबबंदी नीति के अनुपालन और सरकारी कर्मियों की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मामला माना जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मरीन ड्राइव पर LPG टैंकर से गैस रिसाव, टला बड़ा हादसा! पुलिस ने सील किया रास्ता
#
गया में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई , 3548 लीटर से अधिक शराब बरामद
#
दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग
#
20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा के जेई रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डील
#
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,113 किलो गांजा बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई दिलशाद की हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान