Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग

9/8/2026 12:57:52 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद में लगातार अपराध के गरा्फ में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे लोगों के बीच भय एवं दहशत का माहौल कायम हो गया है लोगों ने पुलिस अधीक्षक से दिन एवं रात में पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की है आपको बताते चलें कि जहानाबाद शहर में रंगदारी मांगने का विरोध करने पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला किया गया। करीब पांच से छह लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिसमें दुकानदार बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना केंद्रीय विद्यालय और कृष्ण महिला कॉलेज के पास हुई।  घायल दुकानदार का नाम गांधी नगर निवासी रंजीत कुमार है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रंजीत कुमार से रंगदारी मांग रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने चाकू से उनके पेट और सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद रंजीत कुमार सड़क पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। स्थानीय दुकानदारों ने जल्दी से घायल रंजीत कुमार को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ, आफताब आलम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही घायल की मां भी अस्पताल पहुंचीं और बेटे की हालत देखकर रोने लगीं। वहीं, सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल 
पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। घायल रंजीत कुमार ने बताया कि वह हमलावरों में से दो लोगों को पहचानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले भी उनकी दुकान पर रंगदारी को लेकर झगड़ा हुआ था। आज दोबारा रंगदारी मांगी गई, जिसका विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला किया गया।
 
जहानाबाद से कोयलनचालीवे के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट