Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,113 किलो गांजा बरामद
9/8/2026 12:57:52 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
बहरागोड़ा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बात की जानकरी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने दी। उन्होंने बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की टाटा कर्व कार में गांजा की बड़ी खेप बहरागोड़ा की तरफ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक के पास वाहन चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई जांच के दौरान कार की डिक्की से 113 पैकेट गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन करीब एक किलो था, यानी कुल 113 किलो गांजा पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने गांजा के साथ 1500 रुपये नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान कार को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय पिन्कन स्वैन जो ओडिशा का बताया जाता है । पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह के रूप में गांजा तस्करी करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ओडिशा के भुवनेश्वर इलाके से गांजा लाकर खड़गपुर और पश्चिम बंगाल समेत दूसरे स्थानों पर इसकी सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग
#
20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा के जेई रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डील
#
चौका में डकैती की साजिश नाकाम, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार
#
एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, 8 दोषियों को उम्रकैद
#
गैस हादसे में जीजा-साले की मौत, अलीनगर में पसरा मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
14 साल से बंद उगरा पीएचसी बना खंडहर इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण
#
रुद्रप्रयाग में भारी भूस्खलन, केदारनाथ हाईवे बाधित, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
राहुल बच्चा हत्याकांड को लेकर पुलिस की जाँच जारी, चार अपराधी गिरफ्तार
#
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू, 25 सूत्री मांग