Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जबरन पुनर्वास मामले पर भड़के लोग, एकता मंच ने निष्पक्ष जांच की मांग।
5/19/2026 2:30:34 PM IST
174
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में नागरिक एकता मंच ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए लोदना क्षेत्र में जबरन पुनर्वास कराए जाने का आरोप लगाया। मंच के सदस्यों ने समाजसेवी कुंदन पासवान पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर केस वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देव प्रभा आउटसोर्सिंग द्वारा क्षेत्र को अग्नि प्रभावित बताकर लोगों को जबरन हटाने की कोशिश की जा रही है, जबकि स्थानीय लोग वर्षों से वहां रह रहे हैं। मंच ने आग और भू-धसान प्रभावित परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ पुनर्वासित करने की भी मांग उठाई। धरना प्रदर्शन के दौरान नागरिक एकता मंच के सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच के वरिष्ठ सदस्य बिहारी लाल चौहान ने कहा,लोदना क्षेत्र में रह रहे परिवारों को बिना उचित कारण हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि ठेकेदार और आउटसोर्सिंग कंपनी जबरन जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी कुंदन पासवान लगातार प्रभावित परिवारों की आवाज उठाते रहे हैं, इसी वजह से उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। मंच ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को केस से हटाने और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘साइबर मंगलवार’ के तहत स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय
#
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
#
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, मीरा मुंडा बोलीं—झारखंड में विकास की रफ्तार कहीं नहीं दिख रही
#
सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
#
खान-खनिज विधेयक पर JMM का केंद्र पर हमला, BJP के 9 सांसदों से कहा- झारखंड के हित में आवाज उठाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे