Date: 08/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, हाइवा से टक्कर की आशंका

7/8/2026 2:43:37 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela : खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कपाली के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान कपाली निवासी 18 वर्षीय रेहान और 22 वर्षीय निसार के रूप में हुई है। दोनों फॉल्स सीलिंग का काम करते थे और 7 जुलाई को काम के सिलसिले में गम्हरिया गए थे। शाम को दोनों स्प्लेंडर बाइक से कपाली लौट रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के पास उनकी बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी हाइवा की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने उनके दोस्त मोहम्मद आसिफ को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर हाइवा की टक्कर की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट