Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद रोजगार मेले में 88 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौंपे ऑफर लेटर
5/23/2026 4:21:02 PM IST
157
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले के तहत शनिवार को 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। धनबाद में रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 88 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा और डीआरएम अखिलेश मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश के हर युवा को रोजगार से जोड़ना है और इसी दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का यह 19वां संस्करण है और अब तक 12 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार नियुक्तियां डाक विभाग, रेलवे, टेलीकॉम, स्वास्थ्य समेत विभिन्न सरकारी विभागों में की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से अवसर मिल रहा है और देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए भी लगातार काम कर रही है। महिला मुद्रा योजना, स्टार्टअप और सेल्फ हेल्प ग्रुप जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आज देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं, जबकि लाखों महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन चुकी हैं। वहीं झारखंड में महिला आयोग के गठन नहीं होने के सवाल पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं पर लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सात साल बीत जाने के बावजूद राज्य में महिला आयोग का गठन नहीं हुआ, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार जनता पर कम से कम बोझ डालने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में घुसपैठ और बॉर्डर फेंसिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और हर नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘साइबर मंगलवार’ के तहत स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय
#
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
#
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, मीरा मुंडा बोलीं—झारखंड में विकास की रफ्तार कहीं नहीं दिख रही
#
सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
#
खान-खनिज विधेयक पर JMM का केंद्र पर हमला, BJP के 9 सांसदों से कहा- झारखंड के हित में आवाज उठाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे