Date: 08/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील

4/30/2026 4:04:22 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
औरंगाबाद अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गए एक चाचा की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के अटल बिगहा निवासी अक्षय राम के रूप में की गई है। अक्षय की मौत की खबर सुनते ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।बताया जाता है कि   अक्षय अपने  चचेरे भाई संजय राम के पुत्र ऋतिक राम के बारात में शामिल होने माली थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी गोबिंद राम के घर गए हुए थे शादी समारोह संपन्न होने के बाद सुबह दुल्हन के विदाई से पूर्व वे शौच के लिए शामियाना के ही समीप स्थित खेत में गए थे। तभी तेज बिजली चमकी और वे वज्रपात की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माली थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट