Date: 08/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी परीक्षा हुई शुरू,परीक्षा नियंत्रक ने किया निरीक्षण

5/19/2026 5:32:51 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत मंगलवार से स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. लाल बाबू सिंह ने शहर के महाराजा महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनक लता एवं सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजेंदर से परीक्षा संचालन से संबंधित जानकारी ली। परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्राधीक्षकों को निष्पक्षता के साथ परीक्षा लेने का निर्देश दिया और परीक्षार्थियों से शांतिपूर्वक परीक्षा देने की अपील की। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था दुरुस्त पाई गई और पहले दिन परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगे की परीक्षाओं को भी सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट