Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
7/9/2026 1:44:50 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित साकची गोलचक्कर के पास बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित लोडेड ट्रक (संख्या BR02G-5749) सड़क किनारे स्थित सोनी सेंटर की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान के सामने के हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति से आ रहा था। चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सीधे दुकान में जा घुसा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने की बात सामने आई है। पुलिस चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि व्यस्त बाजार और रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए। साथ ही नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; चोरी का सामान बरामद
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
के.के. सिंह जयंती पर हुआ रक्तदान महायज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य हुए शामिल