Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
7/24/2026 2:00:15 PM IST
211
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा :
20वीं सीनियर बालक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए जामताड़ा जिले की 15 सदस्यीय सीनियर बालक टीम शुक्रवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से RPY ग्लोबल स्कूल चाराडीह कोडरमा के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों की विदाई के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 जुलाई 2026 तक RPY ग्लोबल स्कूल चाराडीह कोडरमा में होगा। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी, ने कहा खो-खो एक पारंपरिक भारतीय मैदानी खेल है। इस खेल का उदाहरण यह है कि इसमें दो टीमें होती हैं, जिनमें से एक टीम के खिलाड़ी मैदान की मध्य रेखा पर विपरीत दिशाओं में मुंह करके बैठते हैं और दूसरी टीम के खिलाड़ी (धावक) मैदान में बचकर दौड़ते हैं। इस खेल में मैदान के दोनो ओर दो खम्भो के अतिरिक्त किसी अन्य साधन की जरूरत नहीं पड़ती। यह एक अनूठा स्वदेशी खेल है, जो युवाओं में ओज और स्वस्थ संघर्षशील जोश भरने वाला है। यह खेल पीछा करने वाले और प्रतिरक्षक, दोनों में अत्यधिक तंदुरुस्ती, कौशल, गति और ऊर्जा की माँग करता है। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने बताया कि जिले की टीम पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है और खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा कोडरमा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन रामगढ़ का सहयोग प्राप्त है। उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, गौरव जोशी, अनीश रंजन आदि लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जामताड़ा जिला में खो-खो खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रौशन करेंगे। मौके पर खिलाड़ियों की विदाई के अवसर पर जिला खो-खो संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, अनीश रंजन, सुभाष सोरेन, प्रीतम मुर्मू, कृष्णा राम मुर्मू, लक्ष्मण, जीत, सहित संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
जामतारा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल
#
धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर सियासी बवाल, बाबूलाल मरांडी, विद्युत महतो और डॉ. अजय कुमार ने उठाए सवाल.....
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल