Date: 10/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लुटुआ के जंगल में विस्फोटक सामान मिलने से हड़कंप, केन बम बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज

7/10/2026 6:30:15 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जिले के अति नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। डुमरी नाला के जंगल में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक केन बम बरामद किया, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से छिपाकर रखा था। समय रहते बम बरामद होने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल नियमित एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान डुमरी नाला के जंगल में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तलाशी ली गई, जहां से एक केन बम बरामद हुआ। बम मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। डीएसपी ने बताया कि बरामदगी के बाद आसपास के इलाके की गहन जांच की जा रही है, ताकि अन्य विस्फोटक सामग्री या नक्सली गतिविधियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट