Date: 11/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एनजीटी की रोक के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, बालू माफियाओं पर प्रशासन सख्त
7/11/2026 12:12:39 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
10 जून से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा देशभर में नदी से बालू खनन पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन और परिवहन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात होते ही बालू माफिया सक्रिय हो जाते हैं और नदियों से अवैध खनन कर भारी ट्रकों के जरिए बालू की सप्लाई की जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई का दावा कर रहा है। एनजीटी के आदेश के बाद धनबाद का खनन विभाग लगातार अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके बावजूद रात के अंधेरे में बालू माफिया नदियों से बालू निकालकर सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आते हैं। तेलमच्चो ब्रिज, बजरा घाट समेत कई इलाकों में प्रशासन की निगरानी बढ़ाई गई है। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट कहा कि जिले में नदी से बालू उठाव पर पूरी तरह प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि तेलमच्चो ब्रिज और बजरा घाट पर खनन पूरी तरह बंद है। मैथन डैम क्षेत्र से अवैध खनन की सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल भेजकर कार्रवाई की गई और खनन रुकवाया गया। उपायुक्त ने कहा कि बालू की अवैध निकासी पर जिला प्रशासन की लगातार नजर है। पुख्ता सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और नदी से "एक छटाक" बालू भी उठाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के अधिकृत स्टॉक यार्डों को केवल वैध स्रोतों से बालू उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से एनजीटी का यह प्रतिबंध बेहद महत्वपूर्ण है, हालांकि निर्माण कार्यों के चलते वैध बालू की उपलब्धता भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। एनजीटी के प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन रात के अंधेरे में बालू माफियाओं की सक्रियता प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन की सख्ती अवैध बालू कारोबार पर कितना प्रभाव डाल पाती है और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाया गया यह प्रतिबंध जमीनी स्तर पर कितना सफल हो पाता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुईया का तीखा हमला, कहा विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं
#
कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
#
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू, 25 सूत्री मांग
#
हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अंचल में शनिवासरीय जनता दरबार आयोजित, निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
#
आशा भोसले का निधन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियो के लिए अत्यंत दुखद खबर है - राज सिन्हा
#
तेजस्वी यादव के आंख का बढ़ा पावर अब मोटा चश्मा की है आवश्यकता -ऋतुराज कुमार
#
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का किया खुलासा
#
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में कर रही है नौटंकी -अवधेश सिंह