Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू, 25 सूत्री मांग
7/11/2026 1:14:05 PM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जामताड़ा के सर्खेलडीह स्थित जी.के. पैलेस में शनिवार से दो दिवसीय सातवें राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में राज्यभर से कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के अखिल भारतीय महासचिव राजीव डिबरी उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी प्रतिनिधि संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारी हितों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कर्मचारियों की 25 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से उन्हें शीघ्र लागू करने की मांग की। कर्मचारियों के अधिकार, सेवा शर्तों और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों से बातचीत में महासंघ के अखिल भारतीय महासचिव राजीव डिबरी ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों और मजदूरों पर चारों ओर से दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लागू किए गए लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं और इससे श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण रोजगार योजना को कमजोर किया गया है, जबकि इसी योजना के माध्यम से ग्रामीण मजदूरों को रोजगार का अधिकार मिला था। राजीव डिबरी ने केंद्र सरकार पर देश की खनिज संपदा को चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले करने और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं में बदलाव करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पारित प्रस्तावों के माध्यम से कर्मचारियों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भैंस के मालिकाना हक मामला बना हाई प्रोफाइल, IG ने दिया DNA जांच के निर्देश
#
जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस का विशेष सर्च अभियान, यात्रियों के सामान की हुई जांच
#
प्रेम प्रसंग को लेकर सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो पक्षों में मारपीट
#
बॉर्डर क्षेत्र में मिहिजाम पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
भवन में निर्माण के भियंता और ठीकेदार के जुगलबंदी की चर्चा पहुंची डीसी कार्यालय ,ग्रामीणों ने एल ए एम् पीएस भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर कहा ...
#
डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद,2 दो गिरफ्तार
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार