Date: 29/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मंत्री दुलाल भुईया का तीखा हमला, कहा विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं  

7/11/2026 1:14:05 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पूर्व मंत्री और भाजपा नेता दुलाल भुईयाँ ने परसुडीह ग़दरा गोविंदपुर की सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी पूरी तरह फैल हो चूका हैं ,,जब हम तीन बार विधायक और 2 बार मंत्री थे विशेष कर रोड रास्ता पर ध्यान रहता था,लेकिन अब पटमदा, बोड़ाम, परसुडीह गोविंदपुर मेँ ग़दरा की सड़क काफ़ी खराब हो चुकी हैं क्षेत्र की जनता काफ़ी परेशान हैं, लेकिन विधायक मंगल जी का क़ोई अता पता नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की टाटा कम्पनी मे किया विधायक मंगल कालिंदी, समीर महंती, संजीव सरदार कर्मचारी हैं जो उन्हे क्वाटर मिला? जनता के काम नहीं करेंगे और टाटा कम्पनी का सब सुविधा लेंगे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट