Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श

7/11/2026 1:14:05 PM IST

147
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : झारखंड के मरीजों को बेहतर और समय पर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल, रांची ने जमशेदपुर में विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को उनके शहर के निकट ही अनुभवी कैंसर विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराना है, ताकि शुरुआती जांच, उपचार संबंधी परामर्श और फॉलो-अप के लिए बार-बार रांची नहीं जाना पड़े। यह ओपीडी सेवा साकची स्थित ऑलिव एडवांस पैथोलॉजी में प्रत्येक माह के दूसरे, तीसरे और चौथे शनिवार को संचालित होगी। वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आफताब आलम अंसारी दूसरे एवं चौथे शनिवार को, जबकि हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गणेश अग्रवाल तीसरे शनिवार को मरीजों का परामर्श देंगे। यहां मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, विस्तृत जांच, उपचार योजना, सेकेंड ओपिनियन और फॉलो-अप संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के यूनिट हेड इरशाद खान ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार को मरीजों के शहर तक पहुंचाना है, ताकि इलाज में देरी न हो और मरीज सही समय पर उपचार शुरू कर सकें। वहीं विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर के इलाज में समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श बेहद महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से सिर एवं गर्दन के कैंसर की शीघ्र पहचान से उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। अस्पताल का मानना है कि यह पहल मरीजों की यात्रा का बोझ कम करने के साथ-साथ झारखंड में विशेषज्ञ कैंसर उपचार सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप