Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वाहन जांच के नाम पर मारपीट, ₹2.10 लाख वसूली का आरोप, चार उत्पादकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
7/14/2026 11:58:31 AM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
बिहार के जहानाबाद से कानून के रखवालों पर गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। वाहन जांच के दौरान मारपीट और अवैध वसूली के आरोप में उत्पाद विभाग के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामला जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित चुहड़मल चौक का है। नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मनीचक गांव निवासी अम्पु कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 मार्च 2026 की सुबह वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने उनकी गाड़ी रोक ली। शिकायत के अनुसार, टीम ने उनके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन और वाहन की चाबी छीन ली तथा उनके सहयोगी के पास मौजूद 60 हजार रुपये भी जबरन ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उन्हें शराब के झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई और इस डर का फायदा उठाकर उनसे कुल 2 लाख 10 हजार रुपये वसूल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर जिलाधिकारी छिरिड वाई. भूटिया के निर्देश पर एडीएम के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर रंजीता सिंह, एएसआई संतोष कुमार और नरदीप सिंह के खिलाफ हुलासगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता शराब तस्करी से जुड़ा है और विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
#
CBI की बड़ी कार्रवाई: टुईलाडूंगरी से युवक हिरासत में, साइबर ठगी मामले में पूछताछ जारी
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महँगाई और गैस की बढ़ती कीमत पर जेएमएम का अनोखा प्रदर्शन बटोर रहा चर्चा
#
जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार
#
पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाया गुहार
#
भीषण गर्मी में राहत: नगर पंचायत कोईलवर में जल प्याऊ केंद्रों की हुई शुरुआत
#
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट प्राइस ने सबको चौकाया, 21 करोड़ रुपये से टिकट उपलब्ध