Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी 

7/14/2026 11:58:31 AM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती, विनोबा आश्रम, धोबी घाट और चुनाभट्टा के बड़ी संख्या में बस्तीवासी मंगलवार को टाटा कंपनी के बर्मामाइंस स्थित वाटर प्लांट पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कई दिनों से सप्लाई के पानी में गंदगी और बदबू की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही पानी की आपूर्ति भी रोजाना 3 से 4 घंटे की देरी से हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। बस्तीवासियों ने अधिकारियों से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना था कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पानी की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं बस्तीवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ी संख्या में एकजुट होकर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#  पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
# दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351  समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर....
#  पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
# धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
 राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....