Date: 14/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रूसी तेल पर अमेरिका का यू-टर्न! 500% टैरिफ घटाकर 100% करने का प्रस्ताव, भारत को राहत?

7/15/2026 2:03:54 PM IST

243
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित भारी टैरिफ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही जा रही थी, वहीं अब इसे घटाकर 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव सामने आया है। इससे भारत और चीन जैसे देशों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। पहले अमेरिकी सांसदों की ओर से ऐसा प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। अब खबर है कि इस प्रस्ताव को संशोधित करते हुए टैरिफ को घटाकर 100 प्रतिशत करने पर विचार किया जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो भारत और चीन जैसे देशों पर संभावित आर्थिक दबाव पहले की तुलना में काफी कम हो सकता है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा रियायती दरों पर रूस से आयातित कच्चे तेल के जरिए पूरा करता है। ऐसे में टैरिफ में कमी का प्रस्ताव भारत के लिए राहत भरा माना जा रहा है। हालांकि, यह अभी अंतिम फैसला नहीं है। प्रस्ताव को अमेरिकी संसद की मंजूरी और आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा क्षेत्र की नजर अब अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हुई है, क्योंकि इसका असर वैश्विक तेल व्यापार और कीमतों पर भी पड़ सकता है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क