Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध की साजिश रचते युवक को अवैध पिस्टल के साथ दबोचा
7/16/2026 3:18:39 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूरे मामले की जानकारी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि 15 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि हीरक रोड आठ लेन सड़क के पास भुचुंगटांड़ स्थित एक बंद मकान के समीप दो अपराधी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन भागने के दौरान गिर जाने से मोनू कुमार यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मोनू कुमार यादव के कमर से एक लोडेड अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन से KF 7.65 अंकित तीन जिंदा कारतूस भी मिले। बरामद हथियार पर "MADE IN USA" अंकित है। आरोपी हथियार का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने फरार साथी की पहचान ईस्ट बसुरिया निवासी चिरकुट संजय के रूप में की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोनू वर्ष 2025 में भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में भूली ओपी में कांड संख्या 113/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रणनीति की तैयार....
#
लगातार सड़क दुर्घटना से हो रही मौत पर कांग्रेस पार्टी चिंतित! प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग.....
#
अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक गिरफ्तार.....
#
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया 8 लेन सर्विस लेन जाम, युवक से मारपीट का आरोप ,सड़क पर उतरे ग्रामीण.....
#
प्रधानमंत्री
को
लेकर सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के अध्यक्ष जुनैद मकबूर को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध की साजिश रचते युवक को अवैध पिस्टल के साथ दबोचा
#
तेज रफ्तार हाइवा का कहर, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम
#
जमशेदपुर परसुडीह महिला हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की हत्या, शव केनाल में फेंका