Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री
को
लेकर सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के अध्यक्ष जुनैद मकबूर को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल .....
9/18/2026 2:55:12 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munge
r : मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया। कासिम बाजार थाना पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक डिजिटल जांच के बाद जुनैद मकबूर को बेलन बाजार स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोस्ट के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दौरान किए गए फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट साझा किया गया था। पोस्ट सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद कासिम बाजार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मामले में डिजिटल साक्ष्यों की प्रारंभिक जांच की गई और इसके बाद RJD महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कथित आपत्तिजनक सामग्री का मूल स्रोत क्या है और इसे आगे किस तरह प्रसारित किया गया। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने फेसबुक के पोस्ट उन्हें भेजे थे। इसके बाद उन्होंने पोस्ट को एसपी सैयद इमरान मसूद के संज्ञान में दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारी की। राजेश जैन ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और इस मामले में पुलिस की कार्रवाई उचित प्रक्रिया के तहत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद मुंगेर में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रणनीति की तैयार....
#
लगातार सड़क दुर्घटना से हो रही मौत पर कांग्रेस पार्टी चिंतित! प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग.....
#
अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक गिरफ्तार.....
#
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया 8 लेन सर्विस लेन जाम, युवक से मारपीट का आरोप ,सड़क पर उतरे ग्रामीण.....
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
मिलादुन्नबी पर धनबाद में अमन और भाईचारे का संदेश, 16 वर्षों की सेवा परंपरा रही कायम