Date: 16/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोंढ़ा गैंग का अपराधी गिरफ्तार; छह सोने की चेन बरामद

7/16/2026 4:36:32 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया पुलिस ने चेन छिनतई की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोंढ़ा गैंग के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छह सोने की चेन बरामद की गई हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। गया के सिटी एसपी अभिनव कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी मोड़ के पास एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से कुल छह सोने की चेन बरामद हुई हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि ये चेन किन-किन वारदातों से जुड़ी हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के कोंढ़ा गैंग से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट