Date: 16/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की अधूरी किस्तों को लेकर लोगों का फुंटा गुस्सा
5/13/2026 7:44:58 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: जमालपुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की अधूरी किस्तों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लाभुकों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द दूसरी और तीसरी किस्त जारी नहीं की गई तो डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। दरअसल, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभुकों को पहली किस्त मिलने के बाद मकान निर्माण शुरू कराया गया था। लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान एक लाख रुपये की पहली किस्त देकर कच्चे मकान तुड़वा दिए गए, लेकिन चुनाव खत्म होते ही योजना की अगली किस्तों पर रोक लग गई। वार्ड पार्षद राकेश तिवारी की अध्यक्षता में भारत माता चौक से जुबली वेल तक जुलूस निकालकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अधिकांश लाभुकों ने पहली किस्त से मकान का निर्माण लिंटर स्तर तक करा लिया, लेकिन अब पैसे की कमी के कारण निर्माण अधूरा पड़ा है। लाभुकों का कहना है कि पुराने घर तोड़ने के बाद अब वे किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अब तक पहली किस्त तक नहीं मिली है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार और विभाग पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अगर योजना के लिए पर्याप्त फंड नहीं था तो लोगों का घर तुड़वाकर उन्हें बीच मझधार में क्यों छोड़ा गया। प्रदर्शन में वार्ड पार्षद राकेश तिवारी, राकेश कुमार, रुपेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि गौतम आजाद और दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और लाभुक शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा
#
पुलिस की दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, कानून-व्यवस्था से निपटने की तैयारी पर दिया जोर
#
धनबाद में भक्ति का महासंगम, ऑटोमेटिक रथ पर निकले भगवान जगन्नाथ
#
मामला बीसीसीएल का : तेरह वर्षों से एक ही जगह संवेदनशील कुर्सी पर जमे हुए हैं कई अधिकारी, गोंदूडीह का संजय चर्चे में...
#
हल्दीपोखर सड़क की बदहाली खोल रहा है सरकार का विकास का पोल .
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को घंटो में किया गिरफ्तार
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड ,कहा ...
#
LPG, पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर राहत, 1 जुलाई से बदले नियमों का दिखेगा असर
#
डॉक्टर के पास आई महिला बनी शिकार, घर लौटते वक़त...
#
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की अधूरी किस्तों को लेकर लोगों का फुंटा गुस्सा