Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सुनसान कुएं से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
7/16/2026 3:18:39 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ीखाड़ मुसंताड़ स्थित एक सुनसान स्थान पर बने कुएं से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) श्री धीरज कुमार के नेतृत्व में इमामगंज थाना, कोठी थाना एवं मैगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इमामगंज डीएसपी श्री धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि लगभग 35 वर्षीय महिला की किसी धारदार वस्तु से हमला कर हत्या की गई और उसके बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से सुनसान इलाके के कुएं में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना रात के समय होने की आशंका है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। महिला के सिर पर गहरी चोट है, एक आंख पर गंभीर चोट के निशान हैं तथा हाथ पर किसी धारदार हथियार से कटने जैसा घाव भी पाया गया है। इन चोटों के आधार पर हत्या की आशंका और भी प्रबल मानी जा रही है। मृतका के हुलिए की बात करें तो वह पतली-दुबली कद-काठी की है। उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी तथा पैरों में गुलाबी (पिंक) रंग की चप्पल थी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों सहित अन्य जिलों से भी गुमशुदगी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों को भी एकत्र किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। इमामगंज पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके हुलिए के आधार पर पहचान हो सके, तो तत्काल इमामगंज थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों तक पहुंचा जा सके।
ग़या से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवज़े की मांग की
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
#
सुनसान कुएं से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
हवेली खड़गपुर झील में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत