Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवोदय विद्याला में रैगिंग के नाम पर हुई पिटाई विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, जांच में जुटी पुलिस
7/16/2026 6:41:59 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 10वीं कक्षा के एक छात्र के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसके ही सहपाठियों ने बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो भी बनाया गया और किसी को ना बताने पर धमकी दी गई। घायल छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास, गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार देर रात हॉस्टल में मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसके ही कक्षा के पांच छात्रों ने कथित तौर पर उसके हाथ रस्सी से बांध दिए और बेल्ट से पिटाई की। आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और छात्र को किसी से शिकायत नहीं करने की धमकी दी गई।घटना के बाद सुमित दो दिनों तक चुप रहा और स्कूल की नर्स से दवा लेकर दर्द सहता रहा। उसने परिजनों को फोन पर सब कुछ ठीक होने की बात कही, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे, तब जाकर विद्यालय प्रबंधन को मामले की जानकारी मिली। छात्र को पहले पांडरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया।विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्कूल में छात्रों को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है, लेकिन कई बार अभिभावक चोरी-छिपे बच्चों को मोबाइल उपलब्ध करा देते हैं। प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने और दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रबंधक का कहना है कि परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी है, हालांकि प्राइवेसी के कारण कक्षाओं और कुछ निजी स्थानों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
फिलहाल छात्र का इलाज एसएनएमएमसीएच में जारी है। मामले ने छात्रावासों में रैगिंग रोकने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और विद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
#
बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
#
कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
नवोदय विद्याला में रैगिंग के नाम पर हुई पिटाई विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, जांच में जुटी पुलिस
#
187 कांडों में जब्त शराब हुई नष्ट, गया प्रशासन ने माफियाओं को दिया सख्त संदेश
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार