Date: 16/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, जय जगन्नाथ की उद्घोष से भक्तिमय हुआ माहौल

7/16/2026 6:38:36 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सरायकेला समेत पुरे कोल्हान में में अलग-अलग इलाके से महाप्रभु जगन्नाथ की धूमधाम से रथ यात्रा निकाली गई. जिसमें लाखो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने रस्सी पकड़ कर रथ को खींचा और और जय जगन्नाथ के उद्घोष लगाते रहे और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया, जमशेदपुर में सबसे बड़ी रथ यात्रा बिस्टुपुर के राम मंदिर से निकाली गई . तीन अलग-अलग बड़े रथ पर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र की मूर्ति रखी गई थी. रथ यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को पारंपरिक रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया।...रथ यात्रा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए थे. सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. रथ यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा की गई. फूलों की वर्षा कर रथ का जगह-जगह स्वागत भी किया गया. इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. वहीं मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ रथ से मौसी बाड़ी पहुंचते हैं और वहां बीमार पड़ जाते हैं. इसके बाद फिर 9 दिनों बाद वापस अपने घर लौटते हैं. जिसे घुरती रथ यात्रा के नाम से भी जाना जाता है।.वहीं रथ यात्रा में तमाम राजनीति लोग, समाज सेवी, बरिष्ठ गण बढ़ चढ़कर भाग लिए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट