Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डैम में नहाने के दौरान युवक की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
7/17/2026 1:57:47 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :-
जमशेदपुर शहर के डिमना डैम में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनारी कागलनगर निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे माहौल में गम का माहौल छा गया।मिली जानकारी के अनुसार आयुष कुमार शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई पीयूष के साथ डिमना डैम घूमने गया था। घूमने के दौरान दोनों भाई डैम में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान आयुष अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगा। छोटे भाई ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मृतयु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।बताया जाता है कि आयुष एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम हाउस में मां और छोटे भाई की चीख-पुकार ने मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।बोड़ाम थाना पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डैम, नदी और अन्य जलाशयों में नहाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें तथा गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Jamshedpur से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
जुगसलाई फायरिंग मामले में सन्नी समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार