Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
7/18/2026 5:38:40 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग टास्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीते 15 और 16 जुलाई को धनबाद के एना कोलियरी और कतरास कोलियरी क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट और माइनिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में 40 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों से सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग टास्क फोर्स द्वारा नियमित जांच अभियान के तहत 15 और 16 जुलाई को एना कोलियरी और कतरास कोलियरी क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन, माइनिंग चालान में विसंगतियां, टैक्स बकाया, बिना त्रिपाल के खनिज परिवहन और अन्य अनियमितताएं सामने आईं। इन अनियमितताओं के आधार पर करीब 40 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। वाहन मालिकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीटीओ ने बीसीसीएल और सभी ट्रांसपोर्टरों से अपील करते हुए कहा कि वाहन तभी सड़क पर चलाएं जब सभी आवश्यक कागजात पूर्ण हों, मोटर व्हीकल एक्ट का पालन किया जाए और खनिज परिवहन के दौरान त्रिपाल का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की दुर्घटना या नियमों के उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न न हो।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
#
विक्रम-1 की सफलता क्यों बदल सकती है भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था और वैश्विक लॉन्च इंडस्ट्री का समीकरण?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र