Date: 17/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
7/18/2026 5:06:17 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद के टुंडी प्रखंड में एक सनसनी फैल गई, जब मनियाडीह थाना क्षेत्र के माढ़ोजोरा जंगल से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि रांची से पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर पंचायत स्थित माढ़ोजोरा जंगल में ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जीतपुर पंचायत के मुखिया इंदरलाल बास्की को दी, जिन्होंने तत्काल मनियाडीह थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अकबर अहमद खान, पुलिस पदाधिकारी संतोष डे और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चूंकि घटनास्थल गिरिडीह जिले की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए गिरिडीह पुलिस से भी मृतक की पहचान कराने के लिए संपर्क किया गया है।पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और पेट पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को जंगल में लाकर फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान, हत्या के कारण और इस वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले के खुलासे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि यह अज्ञात शव किसका है और इस सनसनीखेज हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम; अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद
#
जामताड़ा में मास्टर ट्रेनर समेत चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 20 सिम और लैपटॉप बरामद
#
वीकेएसयू में आज राज्यपाल का शिक्षक-छात्र संवाद, तैयारियां पूरी
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, महिलाओं ने खुद संभाली मरम्मत की जिम्मेदारी