Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
7/18/2026 5:06:17 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
भोजपुर जिले के बिहिया नगर वार्ड संख्या-6 में ईंट की दीवार गिरने से एक ही परिवार के सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे-102 को जाम कर आगजनी शुरू कर दी। भोजपुर के बिहिया नगर वार्ड संख्या-6 में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घटना से नाराज लोगों ने बिहिया नगर के डाकबंगला चौक पर बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे-102 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं । फिलहाल सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
विक्रम-1 की सफलता क्यों बदल सकती है भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था और वैश्विक लॉन्च इंडस्ट्री का समीकरण?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र