Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाभी पर तंज कसना पड़ा भारी, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर
7/17/2026 1:57:47 PM IST
66
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Arra :
भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। भाभी पर तंज कसने को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज पटना में चल रहा है। घायल युवक की पहचान मनोज कुमार शर्मा उर्फ मोनू शर्मा के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।भाभी पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद,परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, भाभी पर कथित व्यंग्यात्मक टिप्पणी को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और बड़े भाई ने हथियार निकालकर छोटे भाई को गोली मार दी।पुलिस जांच में जुटी, मुफस्सिल थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाभी पर तंज कसने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
जुगसलाई फायरिंग मामले में सन्नी समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार